Paresh Rawal Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने ‘हेरी फेरी 3’ से हटने का एलान किया है। इस पर सभी लोग हैरान हैं। अब इस मामले पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया आई है।
इन दिनों परेश रावल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल हट रहे हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से हटना बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी।

Suniel Shetty: ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- यह त्रासदी है
Paresh Rawal Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने ‘हेरी फेरी 3’ से हटने का एलान किया है। इस पर सभी लोग हैरान हैं। अब इस मामले पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया आई है।

1 of 5
सुनील शेट्टी – फोटो : इंस्टाग्राम @suiel.shetty
इन दिनों परेश रावल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल हट रहे हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से हटना बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी।
Trending Videos

2 of 5
सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार
सुनील शेट्टी हुए हैरान
सुनील शेट्टी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि ‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। यह वाकई हैरान करने वाला है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं किसी से क्या कहूं? यहां तक इस बारे में अक्षय कुमार को भी नहीं पता था। इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह बड़ा झटका है।’

Suniel Shetty: ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- यह त्रासदी है
Paresh Rawal Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने ‘हेरी फेरी 3’ से हटने का एलान किया है। इस पर सभी लोग हैरान हैं। अब इस मामले पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया आई है।

1 of 5
इन दिनों परेश रावल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल हट रहे हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से हटना बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी।

2 of 5
सुनील शेट्टी हुए हैरान
सुनील शेट्टी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि ‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। यह वाकई हैरान करने वाला है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं किसी से क्या कहूं? यहां तक इस बारे में अक्षय कुमार को भी नहीं पता था। इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह बड़ा झटका है।’

3 of 5
शुरू हो चुकी फिल्म की शूटिंग
‘हेरा फेरी 3’ में सुनील शेट्टी श्याम का किरदार निभाने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि उनके बच्चे अथिया शेट्टी और अहान ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘हम अगले साल इस पर शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं। असल में पहले ही शूटिंग शुरू हो चुकी है। हमने इसका प्रोमो शूट किया है। यह बड़ी बात है। यह बहुत हैरान करने वाली बात है। मैं इसका मतलब नहीं समझ सकता।’

नहीं पता क्या होने वाला है
सुनील शेट्टी ने कहा कि वह नहीं जानते कि फिल्म का क्या होगा। उन्होंने कहा ‘यह फिल्म हमारे दिमागी सेहत के लिए बहुत अहम है। मैं नहीं जानता कि क्या होने वाला है।’

परेश रावल ने दी फिल्म से हटने की जानकारी
आपको बता दें कि हाल ही में परेश रावल ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। परेश रावल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।
खबर है कि नुकसान की भरपाई के लिए अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों के बाद फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. जब कुछ समय पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त यानी ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई तो दर्शकों में एक बार फिर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी को एक साथ देखने की उम्मीद जागी. लेकिन हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर बड़ा झटका तब लगा जब परेश रावल ने खुद ही फिल्म से अलग होने की जानकारी दी.
अब एक्टर के इस फैसले का बड़ा असर फिल्म पर पड़ा है और खबर है कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है. आइए बताते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी.

परेश रावल का अनप्रोफेशनल रवैया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ द गुड फिल्म्स’ की ओर से यह नोटिस भेजा गया है, जिसमें परेश रावल पर अनप्रोफेशनल रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों की मानें तो परेश रावल ने पहले ‘हेरा फेरी 3’ के लिए लीगल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर लिया था और शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी. इस वजह से प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने 25 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.

फिल्म का पूरा खर्च अक्षय उठा रहे थे
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का पूरा खर्च अक्षय कुमार ने खुद उठाया है. उनके प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को डेब्ट-फ्री रखने का फैसला किया था यानी किसी भी फाइनेंसर या स्टूडियो से कर्ज लिए बिना फिल्म का निर्माण शुरू किया गया. ऐसे में परेश रावल के हटने से फिल्म के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और साथ ही अक्षय को बड़ा फाइनेंशियल नुकसान भी हुआ है.

फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ अब आगे बढ़ पाएगी या फिर एक बार फिर यह फिल्म अधर में लटक जाएगी. वहीं सोशल मीडिया पर लोग परेश रावल के रिप्लेसमेंट के रूप में पंकज त्रिपाठी का नाम भी आगे बढ़ा रहे हैं.
‘भूत बंगला’ के सेट पर कोई तनाव नहीं दिखा
डायरेक्टर ने आगे बताया, ‘ना कोई कॉल, ना कोई मैसेज। हाल ही में हमने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में भी अक्षय और परेश दोनों साथ थे। वहां भी सब कुछ नॉर्मल था। दोनों के बीच बिल्कुल कॉर्डियल और प्रोफेशनल रिश्ता था। कोई तनाव नजर नहीं आया।’

मामले में सिर्फ अक्षय को नुकसान हुआ है
वहीं जब हमने प्रियदर्शन से पूछा कि क्या वाकई अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ का दावा ठोका है, तो उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म के राइट्स और प्रोडक्शन अक्षय कुमार संभाल रहे थे। ऐसे में अगर किसी को नुकसान हुआ है तो वो सिर्फ अक्षय हैं।
अगर परेश जी को कोई दिक्कत थी तो कम से कम बात करते। खैर, मैं सिर्फ डायरेक्टर हूं। मुझे नहीं पता उनके और अक्षय के बीच क्या हुआ? ना उन्होंने कुछ बताया, ना ही कोई बातचीत की। मैं पूरी तरह ब्लैंक हूं।’